भारत ने नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों के कब्ज़े से पांच भारतीय नाविकों को छुड़ा लिया है। विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने आज ट्वीटर पर यह जानकारी दी। श्रीमती स्वराज ने इसके लिए नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने इस सिलसिले में भारतीय उच्चायुक्त ए आर घनश्याम के काम की सराहना की है।
Related News