रेलवे गर्मी के दौरान महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित लातूर जिले में पानी पहुंचाएगा।

रेलवे गर्मी के दौरान महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित लातूर जिले में पानी पहुंचाएगा। इसके लिए दो मालगाड़ियां तैयार रखी गईं हैं। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने संबंधित अधिकारियों को इस बारे में आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। रेलगाड़ी के प्रत्येक डिब्बे में लगभग पचपन हजार लीटर पानी ले जाने की क्षमता है।

इससे पहले राजस्थान सरकार की मांग पर इस साल जनवरी से अजमेर संभाग में नसीराबाद से भीलवाड़ा तक पानी ले जाने के लिए कई मालगाड़ियां लगाई गईं थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *