भारतीय मौसम विभाग का मॉनसून में थोड़ी देरी का अनुमान।

केरल में इस बार मॉनसून थोड़ी देरी से आने का अनुमान है। केरल में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सात जून को आने की संभावना है, जबकि आमतौर पर यह पहली जून को पहुंच जाता है। सामान्‍यत: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अंडमान सागर से गुजरता हुआ, एक हफ्ते के अंतर से 20 मई के आसपास राज्‍य में पहुंच जाता है लेकिन इस बार इसके, निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्‍सों में 17 मई के आसपास दस्‍तक देने के लिए अनुकूल स्थितियां बन रही हैं । मॉनसून के अंडमान सागर में अपने सामान्‍य समय पर पहुंचने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने इस वर्ष मॉनसून की वर्षा सामान्‍य से अधिक होने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *