असम में कल रात लखीमपुर में दो विस्फोटों में पांच लोगों के घायल हो जाने के बाद पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस को शक है कि इन विस्फोटों में उल्फा का हाथ था। पुलिस महानिरीक्षक एस. एन. सिंह के हवाले से बताया है कि खुफिया रिपोर्ट के अनुसार प्रतिबंधित संगठन उल्फा के परेश बरुआ गुट की गतिविधियों की आशंका को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गयी है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक सभी सार्वजनिक स्थलों पर एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। पुलिस ने सभी भीड़भाड़ वाले इलाकों में गस्त बढ़ा दी है और तलाशी भी ली जा रही है। गौरतलब है कि उल्फा के शहीद दिवस को देखते हुए यह अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से भी सहयोग करने की भी अपील की गई है।