उत्तरप्रदेश में मथुरा में जवाहरबाग में तलाशी कार्रवाई में आज पुलिस को एक डायरी मिली। माना जा रहा है कि यह डायरी जवाहरबाग कांड की साज़िश करने वाले रामवृक्ष यादव की है। ऐसे संकेत हैं कि रामवृक्ष यादव के नक्सलियों से भी संबंध थे। पुलिस ने बड़ी मात्रा में किताबें और रजिस्टर भी बरामद किए हैं जिनकी जांच की जा रही है। इस बीच, रामवृक्ष यादव की पुत्री की वकील ने आज प्रशासन से यादव का शव सौंपे जाने का आग्रह किया। प्रशासन ने उनकी मांग नहीं मानी। पुलिस ने जवाहरबाग घटना में मिले शवों में से 18 के पोस्टमार्टम का वीडियो तैयार किया है। इसके बाद 12 शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी घटना के विरोध में विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
Related News