पीआईओ कार्ड्स को ओसीआई में बदलवाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां 14वें प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने पीआईओ कार्ड्स को ओसीआई में बदलवाने की अपील भी की।
पीएम ने कहा कि सरकार ने PIO (पर्सन ऑफ इंडियन ऑरिजिन) कार्ड को OCI (ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया) कार्ड में बदलने की डेडलाइन 31 दिसंबर 2016 से बढ़ाकर 30 जून, 2017 कर दी है, जिसके जरिए पीआईओ कार्ड धारक अपने कार्ड को ओसीआई कार्ड में परिवर्तित करा सकें। उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहा हर भारतीय भारत की प्रगति के लिए आतुर है।
पीएम बोले कि भारतीयों के कदम हर जगह पड़े हैं और फिलहाल विदेशों में कुल 30 मिलियन भारतीय हैं। सभी प्रवासी भारतीय जल्‍द अपने पीआईओ कार्ड ओसीआई में परिवर्तित करवा लें। उन्‍होंने कहा मुझे पता है आप अपने रोजाना के कामों में काफी व्‍यस्‍त रहते हैं जिसके चलते इसे भूल सकते हैं। लेकिन कृपया यह काम जितनी जल्‍दी हो सके करवा लें। इसके लिए हमने इसकी तारीख जून तक के लिए बढ़ा दी है।
पीएम ने कहा कि हम विदेश में बेहतर आर्थिक अवसरों की तलाश में जाने वाले कामगारों के लिए ‘अधिकतम सुविधा और न्यूनतम असुविधा’ सुनिश्चित करना चाहते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पीएम मोदी ने कर्नाटक सरकार का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि दूर-दूर लोग इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *