केजरीवाल को पहचानने में हुई गलती वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण

कभी आम आजमी पार्टी को खड़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व आप नेता शांति भूषण ने दावा किया है कि दिल्ली में केजरीवाल सराकर कभी भी बर्खास्त हो सकती है।
दिल्ली के रामलीला मैदान आयोजित स्वराज इंडिया की रैली में वरिष्ठ वकील शांति भूषण ने आशंका जताई है कि इस साल में कभी भी केजरीवाल सरकार बर्खास्त हो सकती है। शांति भूषण ने इसके पीछे का मुख्य कारण दिल्ली की आप सरकार द्वारा कानून का पालन न करना बताया।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से अप सरकार ने कानून की धज्जियां उड़ाई हैं। कानून के एक जानकार के नाते यह बात वह दावे के साथ कह सकते हैं कि इस साल में केजरीवाल सरकार कभी भी बर्खास्त होगी।
अधिकारों की लड़ाई के सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मुकदमे के बारे में उन्होंने टिप्पणी की कि केजरीवाल की सरकार वहां भी मुकदमा हारेगी, क्योंकि इस मामले में हाई कोर्ट केजरीवाल सरकार के खिलाफ फैसला दे चुकी है। इस मामले को केजरीवाल सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया है। मगर सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल के समर्थन में कुछ भी तथ्य नहीं हैं।
केजरीवाल के बारे में बोलते हुए आहत दिखे वरिष्ठ अधिवक्ता शांति भूषण ने फिर दोहराया कि केजरीवाल को पहचानने में उन्होंने बड़ी गलती की। दरअसल, वह समझ नहीं पाए कि केजरीवाल अपने मन में दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने का सपना पाले हुए थे। वह मुझसे हर समय समाज सेवा का बातें करते थे।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल 2019 में प्रधानमंत्री बनने का सपना पाले हुए हैं, लेकिन वह प्रधानमंत्री तो दूर, तब तक विधायक भी नहीं रह पाएंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि सट्टा बाजार कह रहा है कि वह पंजाब और गोवा चुनाव जीत रहे हैं। वहीं बूथ स्तर की रिपोर्ट कह रही है कि वह पंजाब और गोवा दोनों जगह चुनाव हार रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *