मोदी, स्मृति ईरानी और प्रियंका गांधी को बुरा कहने वाले अपने अंदर झांक कर देख लें

समाजवादी पार्टी से दूर किए गए राज्यसभा सदस्य अमर सिंह आजकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खूब तारीफ कर रहे हैं। शुक्रवार को वे बनारस पहुंचे तो विचारों के धरातल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिक करीब दिखे।
बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर बाहर निकलने के बाद कहा कि मथुरा में पैदा कृष्ण को गुजराती बंधु द्वारकाधीश के रूप में पूजते हैं। जैसे कृष्ण पैदा कहीं और हुए, उनका पालन कहीं और हुआ और उन्होंने समस्त मानव जगत का भला किया। ऐसे ही प्रधानमंत्री मोदी हैं।
गुजरात की सीट छोड़कर मोदी ने काशी को चुना। वह अब पूरे देश के विकास में जुटे हैं मगर विपक्ष बाधक बना हुआ है।
अमर सिंह ने कहा कि सपा ने मुझे बाहरी कहा तो सभी भारतीय मेरे अपने हैं। आजम कश्मीरी पंडितों को बाहरी बताते हैं, उनके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। उन लोगों का देश में रहना धिक्कार है जो कश्मीर को पाकिस्तान और आतंकवाद से जोड़ते हैं।
रामगोपाल यादव ने मुझे धमकी दी थी कि यदि मैं उप्र में आया तो सुरक्षित नहीं रहूंगा। आज मैं काशी में हूं, बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया, जिसे मेरा जो करना है कर ले।
अखिलेश के गधे वाले बयान पर चुटकी लेते हुए बोले- ‘जाकी रही भावना जैसी…’।
आजम के खास आदमी के घर से अजमत पकड़ा गया जो आज तिहाड़ में बंद है। राजेंद्र चौधरी जैसे लोग जो पीएम और अमित शाह को आतंकवादी बता रहे हैं, वे खुद आतंकवाद को पनाह दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *