पचमढ़ी में भाजपा विधायकों को दी गई नसीहत विस के बजट सत्र में एक बार फिर शुक्रवार को न सिर्फ बेअसर साबित हुई, बल्कि सरकार को पूर्व सीएम बाबूलाल गौर सहित तीन विधायकों की तल्खी का सामना करना पड़ा।
गौर ने कुपोषण से बच्चों की मौत का मामला उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अलग-अलग आंकड़ों पर सवाल उठाए।
वहीं गिरीश गौतम ने खराब सड़क का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार सड़कें बना रही है, तो कोई एहसान नहीं कर रही, जनता इसके एवज में टोल टैक्स भी तो देती है।
इधर पारुल साहू ने विधवा की हत्या का मामला उठाया और मंत्री से कहा कि विधवा से अभद्र व्यवहार करने वाले अफसर को आप अपने ही क्षेत्र में पदस्थ करवा लें।