पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले तीन लोगों को पकड़ा

राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाडमेर और जोधपुर से खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले तीन लोगों को पकड़ा है। इनमें से एक जासूस बाडमेर का है जबकि दो जोधपुर के हैं। सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
ये तीनों पिछले माह पकड़े गए जासूस सदीक खान के नेटवर्क से ही जुड़े हैं और उसकी निशानदेही पर ही पकड़े गए हैं। जयपुर से आई विशेष टीम ने गुरुवार रात बाडमेर जिले के सरू पे का तला गांव से संतोष माहेश्वरी उर्फ सतराम को गिरफ्तार किया था।
संतोष को जोधपुर लाकर की गई पूछताछ के दौरान जोधपुर में रहने वाले उसके दो भतीजों विनोद व सुनील माहेश्वरी के भी इस नेटवर्क में शामिल होने की बात सामने आई। इस पर शुक्रवार सुबह दोनों को रातनाडा क्षेत्र में खुफिया एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया। अब इनसे पूछताछ की जा रही है। संतोष बाडमेर के चैहटन से 50 किलोमीटर दूर सीमा से लगते गांव में ही रहता है और उस पर पहले भी तस्करी के आरोप लग चुकेहैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *