यूपी चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में अपने तीसरे दिन की शुरुआत गढ़वा घाट आश्रम से की। यहा कुछ समय बिताने के बाद पीएम जनता दर्शन के लिए निकलेंगे। इस दौरान वो शास्त्री चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के घर जाएंगे जहां एक विशेष श्रद्धांजलि सभा रखी गई है। इसके बाद वो रोहनिया में एक रैली को संबोधित करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम जिस गढ़वा आश्रम गए हैं उसके अनुयायियों की संख्या करोड़ों में है। इनमें ज्यादातर यादव और दलित हैं। इस आश्रम में कई बड़े नेता आ चुके हैं। इससे पहले गृह मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी यहां आ चुके हैं।
मोदी सुबह 10.30 बजे डीएलडब्लू गेस्ट हाउस से गड़वाघाट के लिए निकलेंगे
मोदी के सड़क मार्ग से जाने का रुट- डीएलडब्लू गेस्ट हाउस से डीएलडब्लू मेन गेट, भिखारीपुर तिराहा, नेवादा, सुन्दरपुर, बीएचयू ट्रामा सेंटर, सामने घाट, मलहिया होते हुए गड़वाघाट पहुंचेंगे
मोदी के रामनगर जाने का रुट- गड़वाघाट से विश्वसुन्दरी पुल,टेंगरा मोड़,रामनगर शास्त्री चौक,रामनगर किला पहुंचेंगे और वह लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पहुंचकर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे
मोदी दोपहर 12.30 बजे रामनगर स्थित शास्त्री जी के घर से रामनगर हेलीपैड के लिए निकलेंगे
मोदी रामनगर हेलीपैड से हेलीकाप्टर से रोहनिया विधानसभा के लिए खुशीपुर के लिए निकलेंगे। वह दोपहर 1 बजे रोहनिया के खुशीपुर सभास्थल पहुचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
मोदी दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए बाबतपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे।