छत्रपति शिवाजी का जन्मदिन साल में दो बार मनाने के सवाल के चलते खानी पड़ गई जेल की हवा

छत्रपति शिवाजी का जन्मदिन साल में दो बार मनाने के लेकर सवाल उठाने वाले एक प्रोफेसर को जेल की हवा खानी पड़ गई है। जिले के खालपुर स्थित केएमसी कॉलेज में कॉमर्स विभाग के हेड सुनिल वाघमारे ने अपने व्हाट्सऐप ग्रुप में पूछा था कि शिवाजी महाराज का जन्मदिन साल में दो बार क्यों मनाया जाता है।
बता दें कि माराठा योद्धा शिवाजी महाराज की जन्मतिथि को लेकर असमंजस के चलते उनका जन्मदिन साल में दो बार मनाया जाता है। उनका दूसरा जन्मदिन 15 मार्च को आता है और इसी पर वाघमारे ने सवाल उठाया था। रात 11.30 बजे उनके इस कमेंट को वाघमारे के साथ कॉलेज में ही पढ़ाने वाले अमोल नागरगोजे ने देखा और वाघमारे को डांट भी लगाई।
इसके बाद उन्होंने तुरंत ग्रुप को डिलिट भी कर दिया लेकिन इसके बावजूद अगले दिन पूरे कॉलेज में यह बात फैल गई। मामला इतना गर्मा गया कि अगले दिन कॉलेज में कुछ छात्रों और प्रोफेसर्स ने वाघमारे पर हमला कर दिया और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। बाद में पुलिस ने वाघमारे को धारा 295 ए (जानबुझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने) की धारा ते तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
वाघमारे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाले नागरगोजे जो कि व्हाट्सऐप ग्रुप के एडिमन भी थे उन्होंने बताया कि वाघमारे वरिष्ठ फैकल्टी हैं और उस रात उनके कमेंट का विरोध करते हुए मैंने उसे वापस लेने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। इसके बाद मैंने ग्रुप डिलिट कर दिया। अगले दिन जब में स्टाफ रूम में था तो खबर मिली की उन पर हमला हुआ है। मैं ग्रुप एडमिन था इसलिए पुलिस ने मुझे शिकायत दर्ज करवाने के लिए कहा। पुलिस ने वाघमारे और नागरगोजे के फोन जब्त कर लिए हैं। खोपोली पुलिस थाना इंचार्ज सावता शिंदे के अनुसार दोनो फोन्स को सील किया गया और मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *