यूपी में धार्मिक शहरो को २४ घंटे बिजली योगी सर्कार का फैसला

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि धार्मिक शहरों को 24 घंटे बिजली सप्लाई देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद प्रदेश के हर शहर में अबाध सप्लाई दी जाएगी। गांवों में खेत तक बिजली पहुंचेगी और सिंचाई में बिजली की अनापूर्ति बाधा नहीं बनेगी।
शनिवार को यहां लोनिवि निरीक्षण भवन में विद्युत अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि पंद्रह दिन के अंदर मथुरा को फॉल्ट और कटौती मुक्त बिजली सप्लाई की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं।
बिजली कनेक्शन का आवेदन हो या कैसी भी शिकायत, इनका तत्काल संज्ञान लिया जाए। गांव में ट्रांसफार्मर फुंकेगा, तो अधिकारी मौके पर दूसरा ट्रांसफार्मर ले जाएंगे।
अब ग्रामीण केवल शिकायत करेंगे और उसके समाधान के लिए उसे भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि विभाग में ई-टेंडरिंग की व्यवस्था कर दी गई है और भविष्य में पेपरलेस टेंडर ही होंगे। सरकार को जन अपेक्षाओं पर खरा उतरना है, लिहाजा अफसरों को अपना रवैया बदलना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *