दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस में लूट

बिहार के बक्सर में नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस में लूट की घटना सामने आई है। नई दिल्ली से पटना के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर बक्सर के पास डकैतों ने हमला बोल दिया और यात्रियों से नकदी, आभूषण व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इस लूटपाट में तीन यात्रियों को चोट भी आई है।
घटना के बाद यात्रियों ने पटना जंक्शन पहुचते ही हंगामा कर दिया जिसके बाद कार्रवाई करते हुए तीन कोच अटेंडेंट को हिरासत मे ले लिया गया है और पूछताछ के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार डकैतों ने घटना को बक्सर के पहले ही अंजाम दे दिया था।
ट्रेन को कोच बी7, बी8 और ए2 के यात्री इन डकैतों के शिकार बने और इसके बाद डकैत भदौरा के पास ट्रेन से उतर भी गए। घटना के बाद ही यात्रियों में डर समाया हुआ है। दानापुर पीआरओ आरके सिंह के अनुसार भदौरा के पास रेड सिग्नल पर रोका गया और वहीं डकैत फरार हुए। इसके बाद ट्रेन को एस्कॉर्ट कर रहे एक एएसआई और 6 कॉन्स्टेबलों के निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *