उत्तरप्रदेश में राज्य रानी एक्स्प्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतरे

उत्तरप्रदेश में राज्य रानी एक्स्प्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि तीन दर्जन यात्री घायल बताए गए हैं। ट्रेन मेरठ से लखनऊ जा रही थी। हादसा रामपुर के नजदीक कोसी नदी के पुल से पहले हुआ है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत तथा बचाव कार्य जारी है। रेलवे ने देश भर के लिए 0591-1072 नंबर जारी किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लगातार दो-तीन झटके लगे और डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद घायल लोगों में चीख-पुकार मच गई। ट्रेन में मौजूद एक अन्य शख्स ने बताया कि सभी आराम से सफर कर रह थे। रामपुर आने वाला था, तभी कुछ झटके महसूस हुए और लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरने लगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंभीर घायलों को 50 हजार और मामूली रूप से घायल लोगों को 25 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है।
अधिकारियों ने बताया, मेरठ से चलकर अमरोहा मुरादाबाद होकर लखनऊ की ओर जाने वाली राज्य रानी (22454) एक्सप्रेस शनिवार सुबह रामपुर में मूंढापांडे स्टेशन के पास कोसी नदी पुल से पहले बेपटरी हो गई। अचानक इंजन को झटका लगा। उसके बाद एक के बाद एक सात कोच पटरी से उतर गए। अधिकांश यात्री कोच में गिरकर चोटिल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *