सूरज की रोशनी से दौड़ेगी ये कार

ये कार सूरज की रोशनी से दौड़ेगी। इसकी रफ्तार 140 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। सूरज की रोशनी नहीं होने पर भी 250 किलोमीटर तक यह दूरी तय करेगी।ये है देश की पहली फैमिली सोलर कार ‘आर्क’। कार ‘आर्क’ इस साल के अंत तक लॉंच की जा सकती है।पांच सीटर कार को भारतीय सड़कों के मुताबिक डिजाइन किया गया है। इसकी कीमत भी आम लोगों की जेब के अनुसार सात से आठ लाख के बीच में होगी।इस कार को बनाने का श्रेय जाता है आगरा निवासी शहीद मेजर शेखर मिश्रा के बेटे धीरज को।धीरज ने दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीटेक की पढ़ाई के दौरान प्रोजेक्ट सोलारिस के तहत सोलर एनर्जी से चलने वाली तीन पहियों वाली रेसर कार ‘एवेनीर’ तैयार की थी।

सौजन्य से “अमर उजाला”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *