24 घंटे के भीतर कॉल सेंटर को 12731 एंटी करप्शन संबंधित शिकायतें आई

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से रविवार को शुरू की गई एंटी करप्शन हेल्पलाइन 1031 का पहले दिन अच्छा रेस्पांस रहा है। पहले 24 घंटे के भीतर कॉल सेंटर को 12731 शिकायतें आई हैं। इतने लोगों ने फोन कर अपनी शिकायत बताई।
इसमें दिल्ली पुलिस, एमसीडी, शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग, जल बोर्ड व अग्निशमन विभाग आदि से भी संबंधित शिकायतें हैं। इन शिकायतों पर कार्रवाई के लिए प्रमाण सहित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को सौंपा जाएगा। जबकि एनसीआर क्षेत्र के भी अनेक लोगों ने भी 1031 पर शिकायत देने के लिए फोन किया।
सूत्रों का कहना है कि एनसीआर क्षेत्र के लोगों की शिकायतें नहीं ली गई हैं। इस बारे में सरकार को अवगत करा दिया गया है। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले भ्रष्टाचार से निपटने के लिए हेल्पलाइन शुरू करने का वादा अपने घोषणा-पत्र में किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *