अप्रैल में रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ GST कलेक्शन:सालाना आधार पर 12.4% की बढ़ोतरी, इससे पहले हाईएस्ट कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ था

सरकार ने अप्रैल 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया हाईएस्ट GST कलेक्शन है। इससे पहले का हाईएस्ट कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए था, जो अप्रैल 2023 में हुआ था। सालाना आधार पर ग्रॉस GST कलेक्शन में 12.4% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले महीने, यानी मार्च 2024 में, GST कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा था। यानी, महीने-दर-महीने आधार पर कलेक्शन में 18% का इजाफा है। वहीं सरकार ने 18 हजार करोड़ के रिफंड जारी किए। रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए नेट GST रेवेन्यू ₹1.92 लाख करोड़ रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि यानी अप्रैल 2023 की तुलना में ये 17.1% ज्यादा है।CGST 43,846 करोड़ रुपए, SGST 53,538 करोड़ रुपए रहा
वित्त मंत्रालय के अनुसार, अप्रैल के ₹2,10,267 करोड़ के GST कलेक्शन में CGST 43,846 करोड़ रुपए और SGST 53,538 करोड़ रुपए रहा। IGST 99,623 करोड़ रुपए (माल के आयात पर कलेक्ट किए 37,826 करोड़ रुपए सहित) और सेस 13,260 करोड़ रुपए रहा। सेस में माल के आयात से मिले 1008 करोड़ रुपए शामिल हैं।

इकोनॉमी की हेल्थ को दिखाता है GST कलेक्शन
GST कलेक्शन इकोनॉमी की ओवरऑल हेल्थ का एक संकेतक है। अप्रैल महीने के जीएसटी कलेक्शन के आंकड़ों पर KPMG के नेशनल हेड अभिषेक जैन ने कहा कि अब तक का हाईएस्ट जीएसटी कलेक्शन मजबूत घरेलू अर्थव्यवस्था को दर्शाता है।

2017 में लागू हुआ था GST
GST एक इनडायरेक्ट टैक्स है। इसे वैराइटी ऑफ प्रीवियस इनडायरेक्ट टैक्स (VAT), सर्विस टैक्स, परचेज टैक्स, एक्साइज ड्यूटी और कई इनडायरेक्ट टैक्स को रिप्लेस करने के लिए 2017 में लागू किया गया था। GST में 5, 12, 18 और 28% के चार स्लैब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *