Category Archives: DICCI

आज सोना-चांदी के दाम में तेजी:सोना 72,725 रुपए पर पहुंचा, चांदी 84,206 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रही

सोने की कीमतों में आज यानी 15 मई को बढ़त देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 390 रुपए महंगा होकर 72,725 रुपए पर पहुंच गया है।

वही चांदी की कीमत में भी आज तेजी देखने को मिली है। एक किलो चांदी 166 रुपए महंगी होकर 84,206 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इससे पहले चांदी 84,080 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

ISRO ने कैप्चर किए सोलर इवेंट के निशान:पृथ्वी, सूर्य-पृथ्वी के L1 पॉइंट और चंद्रमा से सोलर स्टॉर्म की तस्वीरें लीं

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने हाल ही में आए सोलर इरप्टिव इवेंट को अंतरिक्ष में तीन अलग लोकेशन से कैप्चर किया। ये तीन लोकेशंस हैं- पृथ्वी, पृथ्वी और सूर्य के बीच L1 पॉइंट और चंद्रमा। इस सोलर इवेंट को सोलर स्टॉर्म यानी सौर आंधी भी कहा जाता है।

इसरो ने इस सोलर स्टॉर्म के सभी सिग्नेचर्स को रिकॉर्ड करने के लिए अपने सभी ऑब्जर्वेशन प्लेटफॉर्म और सिस्टम्स को तैनात कर दिया था। सोलर स्टॉर्म का असर पृथ्वी पर शनिवार को देखा गया। आदित्य L1 यान और चंद्रयान-2 ने इस इवेंट को लेकर ऑब्जर्वेशन रिकॉर्ड किए और इसकी हलचल को एनालाइज किया।

दुबई में भारतीयों के पास डेढ़ लाख करोड़ की प्रॉपर्टी:तंगहाल PAK के नागरिक ₹91 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक; जरदारी-मुशर्रफ का भी नाम

दुनियाभर के अमीरों में दुबई में प्रॉपर्टी खरीदने का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। भारत के 29 हजार 700 लोगों के पास दुबई में 35 हजार प्रॉपर्टीज हैं। इनकी कुल कीमत 1.42 लाख करोड़ रुपए है। सेंटर फॉर एडवांस डिफेंस स्टडीज को मिले डेटा के आधार पर 58 देशों के 74 मीडिया हाउस ने मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की है।

रिपोर्ट को ‘दुबई अनलॉक्ड’ नाम दिया गया है। इसमें 2020-22 तक दुबई में विदेशियों की संपत्ति की डीटेल साझा की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस लिस्ट सबसे ऊपर भारतीयों का नाम है। संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। यहां के 17 हजार लोग करीब 23 हजार प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। इनकी कुल कीमत 91.8 हजार करोड़ है।

जोमैटो को एक साल में 351 करोड़ रुपए का मुनाफा:शेयर एक साल में 208.71% चढ़ा; 2023 में 971 करोड़ का घाटा हुआ था

फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमैटो को वित्त वर्ष 2024 में 351 करोड़ रुपए का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। पूरे साल का रेवेन्यू 12,114 करोड़ रहा है। वित्त वर्ष 2023 में उसे 971 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था और रेवेन्यू 7,079 करोड़ रुपए रहा था।

वहीं 2024 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 175 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही यानी Q4FY23 में, जोमैटो को 188 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था। ये लगातार चौथी तिमाही है जब कंपनी की कमाई हरे निशान में रही है।

चौथी तिमाही में आय 73% बढ़कर 3,562 करोड़ पहुंची
कंपनी का रेवेन्यू यानी आय भी चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 73% बढ़कर 3,562 करोड़ रुपए हो गई है। कंपनी का रेवेन्यू ऐसे समय में बढ़ा है, जब ये सेक्टर कम मांग के दबाव से जूझ रहा है। पिछले साल की समान तिमाही में, जोमैटो ने 2,056 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया था।

ईरान का चाहबार पोर्ट लीज पर लेगा भारत:10 साल के लिए समझौता, इससे अफगान-सेंट्रल एशिया में व्यापार के लिए पाकिस्तान की जरूरत खत्म होगी

अमेरिका और पश्चिमी देशों की पाबंदियों के बीच ईरान के चाबहार पोर्ट को लेकर भारत एक बड़ी डील करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत रणनीतिक और व्यापारिक रूप से अहम चाबहार पोर्ट को 10 साल के लिए लीज पर लेगा। इसके बाद पोर्ट का पूरा मैनेजमेंट भारत के पास होगा। भारत को इसके जरिए अफगानिस्तान और सेंट्रल एशिया से व्यापार करने के लिए नया रूट मिल जाएगा।

विदेश मंत्री ने एस जयशंकर ने सोमवार (12 मई) को बताया कि केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को चाबहार पोर्ट की डील के लिए ईरान भेजा गया है। सोनोवाल के दौरे से ईरान चाबहार पोर्ट के मैनेजमेंट से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने वाला है। भारत और ईरान दो दशक से चाबहार पर काम कर रहे हैं।

मुंबई में बारिश, 60 किमी की रफ्तार से हवा चली:दोपहर 3 बजे कई इलाकों में अंधेरा छाया; मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद

मुंबई में सोमवार 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। इससे मुंबई एयरपोर्ट पर ऑपरेशन बंद कर दिया गया। कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डाइवर्ट किया गया और कुछ के समय में बदलाव किया गया।

मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा, कुर्ला, धारावी इलाके में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 घंटों के दौरान ऐसा ही मौसम रह सकता है। पालघर और ठाणे जिलों में अलग-अलग स्थानों पर 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं। कुछ जगह पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिर सकती है।

अब अरावली रेंज में खनन के नए पट्टों के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति जरूरी, SC ने उठाया सख्त कदम; कमेटी गठित करने का दिया निर्देश

कोर्ट ने दिल्ली हरियाणा राजस्थान व गुजरात में फैली अरावली रेंज को परिभाषित करने के लिए वन मंत्रालय के सचिव की अगुवाई में कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया।यह कमेटी दो महीने के भीतर कोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।अब मामले की अगली सुनवाई अगस्त में होगी। इस दौरान शीर्ष अदालत ने राजस्थान सरकार की ओर से अरावली रेंज में खनन को लेकर तय की गई नीति पर भी सवाल उठाए।

अब अरावली रेंज में खनन के नए पट्टों के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति जरूरी, SC ने उठाया सख्त कदम; कमेटी गठित करने का दिया निर्देश

राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत यात्रा को लेकर हुई चर्चा , विदेश मंत्री मूसा बोले- चीन के साथ कोई सैन्य समझौता नहीं

मालदीव के विदेश मंत्री ने शीर्ष पद के लिए चुने जाने के बाद भारत की बजाय चीन की यात्रा करने के राष्ट्रपति मुइज्जू के कदम का भी बचाव किया और कहा कि भारत यात्रा को लेकर नई दिल्ली के साथ चर्चा हुई थी लेकिन दोनों पक्षों की सुविधा को देखते हुए इसे टाल दिया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि चीन के साथ कोई सैन्य समझौता नहीं है।

राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत यात्रा को लेकर हुई चर्चा , विदेश मंत्री मूसा बोले- चीन के साथ कोई सैन्य समझौता नहीं
राष्ट्रपति मुइज्जू की भारत यात्रा को लेकर हुई चर्चा- विदेश मंत्री मूसा
एएनआई, नई दिल्ली। मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की बहुत जल्द भारत यात्रा के संबंध में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ चर्चा हुई।

दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों को सताएगी लू, लेकिन यहां होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट

आईएमडी के अनुसार पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों उत्तर पश्चिम भारत व मध्य भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। 11 मई तक दक्षिण राजस्थान पश्चिम मध्य प्रदेश विदर्भ मराठवाड़ा और गुजरात में लू चलेगी। जबकि 12 मई से तेलंगाना तमिलनाडु केरल और पश्चिम बंगाल में मध्य से तेज बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत इन राज्यों को सताएगी लू, लेकिन यहां होगी झमाझम बारिश; IMD का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मई में उत्तर के मैदानों व मध्य भारत में अधिक लू चलने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि मई में देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने और उत्तर भारत से लगते इलाकों में लू चलने की अधिक संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि भारत के किन राज्यों में सामान्य से अधिक वर्षा होगी।

ईरान ने जब्त किए जहाज से रिहा किए 5 भारतीय:11 अब भी कैद में; 26 दिन पहले कब्जे में लिया था इजराइली अरबपति का जहाज

ईरान ने 13 अप्रैल को जब्त किए जहाज MSC एरीज पर सवार 5 भारतीय को रिहा कर दिया है। ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने गुरुवार को बताया कि सभी लोग भारत के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने ईरान अधिकारियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

दरअसल, इजराइल पर हमले से पहले ईरान ने भारत आ रहे पुर्तगाल के झंडे वाले एक जहाज को ओमान की खाड़ी में होर्मुज पास से जब्त किया था। इस पर 25 क्रू मेंबर मौजूद थे जिनमें 17 भारतीय और दो पाकिस्तानी थे। यह शिप इजराइली अरबपति की एक कंपनी का था। बचे हुए 11 सदस्य अब भी ईरान की कैद में हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को एक भारतीय महिला कैडेट एन टेसा जोसेफ को रिहा किया गया था।