Category Archives: MADHYA PRADESH

बागेश्वर वाले बाबा का अनोखा अंदाज; कभी गेंदबाजी तो कभी जूस पिलाते दिखे धीरेंद्र शास्त्री.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इंदौर में कनकेश्वरी मेला ग्राउंड पर 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कर रहे है। इसी बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। उनकी पोस्ट, फोटो और वीडियो आए दिन सोशल मीडिया में वायरल होती रहती है। इस समय बाबा इंदौर में कनकेश्वरी मेला ग्राउंड पर 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा कर रहे है। ये कथा 4 मई तक चलेगी। इसी बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दो वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे है। एक वीडियो में बाबा धीरेन्द्र शास्त्री गेंदबाजी करते नजर आ रहे है, वहीं एक दूसरे वीडियो में बागेश्वर वाले धीरेन्द्र कृष्ण गन्ने का जूस निकालकर लोगों को पिलाते हुए दिख रहे है।

उज्जैन में 19 बच्चों से यौन शोषण का मामला: दूसरा आरोपी सेवादार आष्टा से गिरफ्तार, दोनों पर तीन केस दर्ज

मध्यप्रदेश के उज्जैन के दंडी आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चों से यौन शोषण के खुलासे के बाद पुलिस ने आचार्य और सेवादार पर अलग-अलग 3 केस दर्ज किए हैं।
उज्जैन के दंडी आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म करने का दूसरा आरोपी अजय ठाकुर गिरफ्तार कर लिया गया है। सेवादार ठाकुर को आष्टा से पुलिस ने पकड़ा है। गुरुवार सुबह 6 बजे पुलिस उसे उज्जैन लेकर आई। बता दें कि शहर के बड़नगर मार्ग स्थित दंडी सेवा आश्रम में संचालित गुरुकुल में 19 बच्चों से यौन शोषण के खुलासे के बाद पुलिस ने आचार्य राहुल शर्मा और सेवादार अजय ठाकुर पर अलग-अलग 3 केस दर्ज किए हैं। आचार्य राहुल शर्मा को आश्रम के संचालक संत गजानंद सरस्वती ने खुद पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करा दिया था। सेवादार फरार था।

अप्रैल में रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ GST कलेक्शन:सालाना आधार पर 12.4% की बढ़ोतरी, इससे पहले हाईएस्ट कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ था

सरकार ने अप्रैल 2024 में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स, यानी GST से रिकॉर्ड 2.10 लाख करोड़ रुपए जुटाए हैं। ये अब तक का किसी भी महीने जुटाया गया हाईएस्ट GST कलेक्शन है। इससे पहले का हाईएस्ट कलेक्शन 1.87 लाख करोड़ रुपए था, जो अप्रैल 2023 में हुआ था। सालाना आधार पर ग्रॉस GST कलेक्शन में 12.4% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले महीने, यानी मार्च 2024 में, GST कलेक्शन 1.78 लाख करोड़ रुपए रहा था। यानी, महीने-दर-महीने आधार पर कलेक्शन में 18% का इजाफा है। वहीं सरकार ने 18 हजार करोड़ के रिफंड जारी किए। रिफंड के बाद, अप्रैल 2024 के लिए नेट GST रेवेन्यू ₹1.92 लाख करोड़ रहा। पिछले वर्ष की समान अवधि यानी अप्रैल 2023 की तुलना में ये 17.1% ज्यादा है।

इंडोनेशिया में 14 दिन में छठवीं बार ज्वालामुखी फटा:11 हजार लोगों को रेस्क्यू किया गया, एयरपोर्ट बंद; सुनामी का भी अलर्ट

इंडोनेशिया के माउंट रुआंग में मंगलवार को ज्वालामुखी फटा। विस्फोट के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने अगले आदेश तक एयरपोर्ट बंद रखने के निर्देश दिए है। रुआंग के आसपास के क्षेत्र में रह रहे 11 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है। साथ ही पांच किलोमीटर की दूरी तक किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। विस्फोट के बाद चारों ओर अंधेरा छा गया। उसके बाद बिजली चमकी और भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे खिड़कियों के शीशे टूट गए। 14 दिन में छठवीं बार ज्वालामुखी फटा है। 16 और 30 अप्रैल को एक-एक, 17 अप्रैल को 4 बार ज्वालामुखी फटा। 16 अप्रैल की रात 9:45 मिनट पर ज्वालामुखी में पहला विस्फोट हुआ था। कतर की मीडिया अलजजीरा के मुताबिक, माउंट रुआंग पर 17 अप्रैल को ज्वालामुखी में 4 बार विस्फोट हुआ था। इसकी वजह से हजारों फीट ऊंचा लावा उठा और राख फैल गई।

इससे पहले 1871 में इंडोनेशिया में अब तक का सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था।

2 भूकंप की वजह से ज्वालामुखी फटा इंडोनेशिया में आपदा केंद्र अलर्ट मोड पर है। डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों का कहना है कि माउंट रुआंग के पास हाल ही में 2 भूकंप आए थे। इसकी वजह से टेक्टोनिक प्लेट्स अस्थिर हो गईं, जो ज्वालामुखी फटने का कारण बनीं अधिकारियों ने बताया कि लोगों को रेस्क्यू करने के लिए 20 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है। अलजजीरा के मुताबिक, इंडोनेशिया की वोल्कैनो एजेंसी ने खतरे को देखते हुए लेवल 4 की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा ज्वालामुखी के पास के 6 किमी क्षेत्र को एक्सक्लूजिव जोन घोषित किया गया है।

इंडोनेशिया में 120 एक्टिव वोल्कैनो
इंडोनेशिया के जियोलॉजिकल एजेंसी के अध्यक्ष ने बताया, “रुआंग ज्वाल्मुखी फटने के बाद आसमान में 2 किमी की ऊंचाई तक राख का गुबार उठा। दूसरे विस्फोट के बाद यह ऊंचाई 2.5 किमी हो गई।” अलजजीरा के मुताबिक, इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ के क्षेत्र में आता है। यहां पैसेफिक महासागर के करीब हॉर्स-शू के शेप की टेक्टॉनिक फॉल्ट लाइन्स हैं। देश में 120 एक्टिव वोल्कैनो मौजूद हैं। इंडोनेशिया के सुलावेसी आईलैंड के रुआंग पर्वत पर हुआ विस्फोट।

ज्वालामुखी क्या होता है?
ज्वालामुखी धरती की सतह पर मौजूद प्राकृतिक दरारें होती हैं। इनसे होकर धरती के आंतरिक भाग से पिघला हुआ पदार्थ जैसे मैग्मा, लावा, राख आदि विस्फोट के साथ बाहर निकलते हैं। ज्वालामुखी पृथ्वी पर मौजूद 7 टेक्टोनिक प्लेट्स और 28 सब टेक्टोनिक प्लेट्स के आपस में टकराने के कारण बनते हैं। दुनिया का सबसे एक्टिव ज्वालामुखी माउंट एटना इटली में है।

 

चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में कचरे से टकराकर नष्ट हो सकता था:वैज्ञानिकों ने लॉन्चिंग में 4 सेकेंड की देरी कर इसे बचाया, ISRO की रिपोर्ट में खुलासा

भारत का चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट चांद पर पहुंचने से पहले ही अंतरिक्ष में कचरे और सैटेलाइट से टकराकर नष्ट हो सकता था। ISRO के वैज्ञानिकों ने इससे बचने के लिए लॉन्चिंग 4 सेकेंड देरी से की थी। ISRO चेयरमैन एस. सोमनाथ ने हाल ही में इंडियन स्पेस सिचुएशनल असेसमेंट रिपोर्ट (ISSAR) 2023 जारी की है। इस रिपोर्ट में ये जानकारी सामने आई है। चंद्रयान को जुलाई 2023 में लॉन्च किया गया था।

14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था।
14 जुलाई 2023 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए चंद्रयान-3 को लॉन्च किया गया था।
टकराव से बचने के लिए ISRO करता है एनालिसिस लॉन्च व्हीकल्स के लिफ्ट-ऑफ क्लियरेंस के लिए ISRO कोलिजन अवॉइडेंस एनालिसिस करता है। इसे शॉर्ट में COLA कहते हैं। ये ISRO का मैंडेटरी लॉन्च क्लियरेंस प्रोटोकॉल है। ऐसा किसी भी टकराव से बचने के लिए किया जाता है।

एक्सपर्ट्स कोवीशील्ड के साइड इफेक्ट जांचें-सुप्रीम कोर्ट में याचिका:कहा- वैक्सीन लगाने से किसी को गंभीर नुकसान पहुंचा, तो सरकार उन्हें हर्जाना दे

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड की जांच के लिए एक याचिका दाखिल की गई। इसमें कहा गया है कि कोवीशील्ड के साइड इफेक्ट्स की जांच करने के लिए एक्सपर्ट पैनल बनाने का निर्देश जारी किया जाए। याचिका एडवोकेट विशाल तिवारी ने लगाई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद किसी को नुकसान पहुंचा तो उन्हें हर्जाना देने का सिस्टम बनाया जाए। भारत में सबसे पहली कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड है। इसे पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया है। कोवीशील्ड फॉर्मूला ब्रिटिश फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका से लिया गया है। एस्ट्रेजेनेका ने अब ब्रिटिश अदालत में माना है कि उनकी वैक्सीन के गंभीर साइड इफेक्ट्स हैं। कहा- कुछ मामलों में थ्रॉम्बोसिस थ्रॉम्बोसाइटोपेनिया सिंड्रोम यानी TTS हो सकता है। इस बीमारी से शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं और प्लेटलेट्स की संख्या गिर जाती है।

ब्रिटेन में 12 भारतीय गिरफ्तार, इनमें एक महिला:अवैध तरीके से केक फैक्ट्री में नौकरी कर रहे थे, वीजा उल्लंघन के भी आरोप

ब्रिटेन में 12 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला शामिल है। सभी गद्दे और केक की फैक्ट्री में अवैध तरीके से नौकरी कर रहे थे। इन पर वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप भी हैं। ब्रिटिश इमिग्रेशन अधिकारियों ने गुरुवार रात जानकारी दी।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, इमिग्रेशन इन्फोर्समेंट अधिकारियों ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में गद्दे के कारोबार से जुड़ी एक यूनिट पर छापा मारा। अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि यहां अवैध रूप से काम हो रहा है।

4 लोग केक फैक्ट्री के गिरफ्तार किए गए
बयान के मुताबिक, 7 भारतीयों को गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया। वहीं, 4 लोगों को पास की केक फैक्ट्री से पकड़ा गया। इन चारों पर वीजा उल्लंघन के आरोप हैं। इसके अलावा एक भारतीय महिला को भी इमिग्रेशन क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

कश्मीर के पुलवामा में एनकाउंटर जारी:फारसीपोरा इलाके में एक आतंकवादी मारा गया, एक को सुरक्षाबलों ने घेरा

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार सुबह से सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर जारी है। इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। वहीं, एक आतंकी अभी भी छिपा हुआ है, जिसे CRPF के जवानों ने घेर लिया है।

पुलिस ने बताया कि फारसीपोरा बेल्ट में पुलिस और आर्मी की टीम सर्च ऑपरेशन कर रही थीं। एक संदिग्ध जगह पर छानबीन के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद यह एनकाउंटर शुरू हुआ था।

इससे पहले पुलवामा में अरिहाल गांव में 1 दिसंबर 2023 को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। इसमें भी एक आतंकी को मार गिराया गया था।

अंतरिक्ष से कैसा दिखा सूर्य ग्रहण? NASA ने शेयर किया वीडियो, इसे देखकर नहीं भूल पाएंगे नजारा

Total Solar Eclipse 2024 अमेरिका मेक्सिको और कनाडा के कई हिस्सों में सोमवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ज्‍यों-ज्‍यों चंद्रमा सूर्य को ढंकता चला गया पृथ्‍वी पर अंधेरा छाता गया। यह घटना कई लोगों के लिए अविस्‍मरणीय रही। पृथ्‍वी पर सूर्यग्रहण का अद्भुत नजारा लाखों लोगों ने देखा तो वहीं कई इस खगोलीय घटना को देखने से चूक गए।

अंतरिक्ष से कैसा दिखा सूर्य ग्रहण? NASA ने शेयर किया वीडियो।
डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा के कई हिस्सों में सोमवार को पूर्ण सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। ज्‍यों-ज्‍यों चंद्रमा सूर्य को ढंकता चला गया, पृथ्‍वी पर अंधेरा छाता गया। यह घटना लाखों लोगों के लिए अविस्‍मरणीय रही।

-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग, और साइबर सिक्योरिटी की ओर नजर”रखें. तभी प्रगति संभव

आज के युग में, जहाँ तकनीकी प्रगति ने हमारे जीवन के हर पहलू को बदल दिया है, नई टेक्नोलॉजीज के साथ खुद को अपडेट रखना न केवल विकल्प है बल्कि एक अनिवार्यता भी है। आधुनिक युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग, और साइबर सिक्योरिटी जैसी तकनीकों ने उद्योग जगत में क्रांतिकारी बदलाव ला दिए हैं। इन तकनीकों को सीखना और उनके साथ अपडेट रहना न केवल व्यक्तिगत विकास के लिए ज़रूरी है, बल्कि व्यावसायिक सफलता के लिए भी अपरिहार्य है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या AI, मशीनों को ऐसी क्षमता प्रदान करता है जिससे वे सोच सकें, सीख सकें, और कार्य कर सकें। AI ने स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, वित्त, और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में गहरे प्रभाव डाले हैं। AI तकनीकें, जैसे कि मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग, डेटा के विश्लेषण और निर्णय लेने में मदद करती हैं। AI की समझ व्यवसायों को उनकी प्रक्रियाओं को अधिक कुशलता से चलाने और ग्राहक सेवा में सुधार करने में मदद करती है।