आउटर मणिपुर के 6 पोलिंग बूथों पर दोबारा वोटिंग:सुबह 9 बजे तक 16.68% वोटिंग हुई; दूसरे फेज के दौरान EVM-VVPAT तोड़ी गई थीं

मणिपुर आउटर लोकसभा सीट के 6 पोलिंग सेंटर पर आज दोबारा वोटिंग हो रही है। उखरुल जिले के 5 पोलिंग बूथ और सेनापति के 1 बूथ पर शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी। पहले दो घंटे के दौरान सुबह 9 बजे तक कुल 16.68% वोटिंग हो चुकी है। 26 अप्रैल को दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान यहां EVM-VVPAT तोड़ी गई थीं। हिंसा की घटनाओं के बाद इलेक्शन कमीशन ने 6 पोलिंग सेंटर पर हुई वोटिंग को शून्य घोषित कर दिया था। साथ ही 30 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक नए सिरे से वोटिंग कराने का आदेश दिया था।

कमीशन ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 58 (2) और 58 ए (2) के तहत यह निर्देश दिया है। चुनाव आयोग ने कहा था कि इन बूथों पर गैरकानूनी तरीके से मतदान भी हुआ था।

इसके अलावा मणिपुर कांग्रेस ने भी बूथ कैप्चरिंग और जबरन वोट डलवाने की शिकायत कर दोबारा वोटिंग की मांग की थी।

इन पोलिंग स्टेशन पर होगी दोबारा वोटिंग

44- उखरूल (ST) के 4 पोलिंग स्टेशन

44/20- शांगशक
44/36-उखरूल (A)
44/41-उखरूल (D-1)
44/50-उखरूल (F)
45-चिंगई (ST) का एक पोलिंग स्टेशन

45/14- चिंगई
47-करोंग (ST) का एक पोलिंग स्टेशन

47/33-ओईम (A1)
26 अप्रैल को उखरूल जिले में मतदान केंद्रों 44/41 और 44/50 पर हथियारबंद बदमाशों ने बूथ कैप्चरिंग की थी। इसके बाद गुस्साई जनता ने EVM मशीनों को तोड़ दिया था।
कांग्रेस ने मणिपुर के कुछ बूथ पर री-पोलिंग की मांग की थी
मणिपुर कांग्रेस ने वोटिंग के दौरान गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इलेक्शन कमीशन से राज्य भर के कई पोलिंग बूथ पर री-पोलिंग की बात कही थी। चीफ इलेक्शन कमीशन को लिखे लेटर में मणिपुर कांग्रेस ने अज्ञात हथियारबंद लोगों के EVM तोड़ने, बूथ कैप्चरिंग करने, वोटिंग में धांधली और जबरन वोटिंग की घटनाओं का जिक्र किया था।

22 अप्रैल को भी 11 बूथों पर दोबारा वोटिंग हुई थी
मणिपुर इनर लोकसभा सीट के 11 बूथ पर 22 अप्रैल को दोबारा वोटिंग हुई थी। 19 अप्रैल को फर्स्ट फेज में वोटिंग के दौरान यहां फायरिंग और तोड़फोड़ की घटनाएं हुई थीं। इसमें तीन लोग घायल हुए थे। EVM तोड़ी गई थीं। 20 अप्रैल को चुनाव आयोग ने यहां दोबारा वोटिंग कराने के आदेश जारी किए थे।

मणिपुर में 19 अप्रैल को हुई पहले फेज की वोटिंग के दौरान हिंसा और तोड़फोड़ की है।
राज्य में पिछले साल से जारी हिंसा में 200 से ज्यादा मौतें
मणिपुर में पिछले साल 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के बीच आरक्षण को लेकर हिंसा चल रही है। आउटर मणिपुर सीट के हिंसा प्रभावित इलाकों के कुछ बूथ पर 26 अप्रैल को दूसरे फेज में भी मतदान होगा।

राज्य में कुकी संगठनों ने कुछ दिन पहले लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। उन्होंने न्याय नहीं तो वोट भी नहीं का नारा लगाया था। राज्य में अब तक हुई हिंसा की घटनाओं में 200 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। 1100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 65 हजार से ज्यादा लोग अपना घर छोड़ चुके हैं।

मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी, NPP-NPF से अलायंस
मणिपुर में BJP सबसे बड़ी पार्टी है। उसने राज्य की लोकल पार्टियों- नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) और नगा पीपुल्स फ्रंट (NPF) के साथ अलायंस किया है। BJP ने सिर्फ इनर मणिपुर पर कैंडिडेट उतारा है। आउटर मणिपुर में वह NPF को सपोर्ट कर रही है।

2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने दोनों सीटों पर कैंडिडेट उतारे थे। पार्टी को सिर्फ इनर मणिपुर सीट पर जीत मिली थी। आउटर मणिपुर में NPF ने BJP को हरा दिया था।

कांग्रेस ने दोनों सीटों पर उम्मीदवार उतारे
दूसरी तरफ, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। पार्टी ने इनर मणिपुुर से प्रो. अकोइजाम बिमोल और आउटर मणिपुर से अल्फ्रेड के आर्थर को टिकट दिया है। 2019 में भी पार्टी ने दोनों सीट पर उम्मीदवार उतारे थे। उसे 24% वोट तो मिले, लेकिन सीट एक भी नहीं मिली।

वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, यानी CPI ने इनर मणिपुर सीट पर कैंडिडेट उतारा है। 2019 के चुनाव में भी पार्टी ने सिर्फ इसी सीट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गई थी। मणिपुर की इनर और आउटर सीटों पर करीब 1.5 लाख मुस्लिम वोटर हैं।

इनर मणिपुर सीट पर कांग्रेस-भाजपा में मुकाबला
इनर मणिपुर सीट पर BJP और कांग्रेस आमने-सामने हैं। BJP ने इस सीट से रिटायर्ड IPS थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को कैंडिडेट बनाया है। बसंत कुमार अभी मणिपुर के शिक्षा मंत्री हैं और IPS अधिकारी रह चुके हैं।

वहीं, कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अकोइजाम बिमोल को टिकट दिया है। CPI ने लैशराम सोनित कुमार सिंह को कैंडिडेट बनाया है। सोनित पार्टी के पूर्व स्टेट सेक्रेटरी और ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के यूनिट जनरल सेक्रेटरी हैं।

BJP और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने उम्मीदवार बदले हैं। इस सीट से 2019 में BJP के आरके रंजन जीते थे। वे केंद्र सरकार में विदेश राज्य मंत्री हैं। कांग्रेस कैंडिडेट प्रोफेसर बिमोल पहला चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

आउटर मणिपुर सबसे हॉट सीट, दोनों कैंडिडेट नगा कम्युनिटी से

मणिपुर में सबसे ज्यादा हिंसा वाले इलाके आउटर मणिपुर सीट में ही आते हैं। BJP यहां नगा पीपुल्स फ्रंट के कैंडिडेट टिमोथी जिमिक को सपोर्ट कर रही है। जिमिक इंडियन रेवेन्यू सर्विस में अफसर रहे हैं। वे नगा कम्युनिटी से आते हैं। उनके मुकाबले में खड़े हुए कांग्रेस कैंडिडेट अल्फ्रेड के आर्थर भी नगा हैं। कुकी समुदाय से कोई भी चुनाव मैदान में नहीं है।

मणिपुर में CRPF के 2 जवान शहीद: कुकी उग्रवादियों ने सेंट्रल फोर्स की चौकी पर बम फेंका, 2 अन्य जवान जख्मी

शहीद जवानों में एक CRPF के सब इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्स्टेबल हैं।
मणिपुर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग के ठीक 6 घंटे बाद शुक्रवार-रविवार रात विष्णुपुर जिले में कुकी उग्रवादियों के हमले में CRPF के दो जवान शहीद हो गए। घटना में दो जवान घायल भी हुए हैं। इनका इलाज इंफाल के रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *